मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मतदान का काउंटडाउन शुरू : रायगढ़ में चुनाव प्रभावित वस्तुओं की निगरानी के लिए चप्पे चप्पे पर जिला पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात

On: November 13, 2023 6:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

  • अंतर जिला और अंतर र्राज्यीय चेक पोस्ट पर भी पुलिस ने की जांच सख्त, सघन जांच के बाद ही जिले में प्रवेश कर पाएंगे वाहन
  • जिले में प्रवेश के अंदरुनी रास्तों पर भी पुलिस की नजर, शांति और शुचिता के साथ चुनाव निपटाने प्रशासन व पुलिस तैया

खबर सचतक रायगढ़ : जिले में विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में मतदान को 3 दिन शेष रह गये हैं । जिसे लेकर प्रत्याशी अपने प्रचार-प्रसार में पूरा जोर-शोर लगा रहे हैं । प्रत्याशी व उनके कार्यकर्ता आचार संहिता का उल्लंघन कर मतदाओं को प्रभावित ना करें । इसे लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर जिला पुलिस ने अंतर जिला और अंतर र्राज्यीय चेक पोस्ट की निगरानी और कड़ी कर दी गई है ।

स्थैतिक निगरानी दल (SST Team) और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों द्वारा वाहनों की सघन जांच पड़ताल की जा रही है, जिले में प्रवेश के अंदरूनी मार्गों पर भी पुलिस के जवान पेट्रोलिंग कर निगाह रखे हुए हैं । चुनाव के लिए जिले में 27 कंपनी अर्द्ध सैनिक बलों की आ चुकी है जिन्हें विभिन्न थानाक्षेत्र में रूकवाया गया है । जिले में उपलब्ध अर्द्ध सैनिक बलों के साथ सभी थानाक्षेत्रों में स्थानीय पुलिस बल एरिया डोमिनेंस के साथ जांच का दायरा बढ़ाया गया है । प्रतिदिन फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च कर पुलिस बल सभी प्रकार की गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है । किसी भी प्रकार के व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस पर तमनार में जुटेगा बजाज राइडर्स का महासंगम, 15 अगस्त को होगा ‘ग्रैंड मीट अप 2026

गणतंत्र दिवस पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर किये ध्वजारोहण

किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह 18 नवम्बर को

पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार — कोतवाली पुलिस ने गैर जमानतीय धाराओं, आर्म्स एक्ट में की कार्रवाई

बिलासपुर में होने जा रहा अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे रायगढ़ के पत्रकार

बकरी चराने गए दो नव युवक और तीन बकरी कि मौके पर हुई मौत , गांव मे मची सनसनी

Leave a Comment