मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

छाल पुलिस ने ट्राँसफार्मर चोरी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड

On: December 10, 2023 6:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर सचतक छाल/रायगढ़ : फरार आरोपियों की पतासाजी, धरपकड़ के क्रम में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में छाल पुलिस द्वारा लगातार तीसरे दिन चोरी के एक और फरार आरोपी मोती दास महंत को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है । पिछले साल दिसंबर महीने में आरोपी अपने बेटे हरिशंकर महंत और नीलेश सोनी के साथ मिलकर ग्राम लात से ट्रान्सफार्मर और  पोल चोरी किया था, आरोपी गिरफ्तारी से बचने करीब एक साल से लुक छिप रहा था । 

गिरफ्तार आरोपी मोतीदास महंत पिता शिवपाल दास महंत उम्र 50 वर्ष निवासी पुसल्दा थाना छाल के घर आने की मुखबीर सूचना पर कल दिनांक 09/12/2023 को छाल पुलिस ग्राम पुसल्दा में आरोपी की पतासाजी, घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी से बारीकी से पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक घटना 23/12/2022 की रात्रि अपने बेटे हरिशंकर महंत, नीलेश सोनी निवासी कोरबा जो पिकअप वाहन लेकर आया था जिसके साथ मिलकर तीनों ग्राम लात में लगे 63 के. व्ही. एक ट्रांसफार्मर, 09 नग बीम पोल कटा हुआ, 02 नग 11 के. व्ही. एबी स्विच और 02 नग गैस कटर को चोरी कर पिकअप वाहन में लोड किये थे । तभी पुलिस वाहन के सायरन की आवाज आने से वाहन एवं चोरी के सभी सामान को छोड़कर भागे थे । आरोपी नीलेश सोनी द्वारा दिये 2,000 रुपये आरोपी द्वारा पेश करने पर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । प्रकरण के आरोपी नीलेश सोनी को पूर्व में गिरफ्तार कर रिमांड प्राप्त किया जा चुका तथा आरोपी हरिशंकर घटना दिनांक से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिये मुखबीर लगाये गये हैं । फरार आरोपी की पतासाजी में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक छबिलाल पटेल, दादूसिंह सिदार, आरक्षक हरेन्द्र पाल सिंह जगत, गोविंद बनर्जी, सतीश कुमार जगत, तेजभंवर कंवर, महिला आरक्षक संताप कुमारी और पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती मौशमी शर्मा थाना छाल की मुख्य भूमिका रही है।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस पर तमनार में जुटेगा बजाज राइडर्स का महासंगम, 15 अगस्त को होगा ‘ग्रैंड मीट अप 2026

गणतंत्र दिवस पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर किये ध्वजारोहण

किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह 18 नवम्बर को

पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार — कोतवाली पुलिस ने गैर जमानतीय धाराओं, आर्म्स एक्ट में की कार्रवाई

बिलासपुर में होने जा रहा अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे रायगढ़ के पत्रकार

बकरी चराने गए दो नव युवक और तीन बकरी कि मौके पर हुई मौत , गांव मे मची सनसनी

Leave a Comment