Tiger 3 Advance Booking : टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से होगी शुरू

By Khabar SachTak Desk

Published on:

Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

  • टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग इस दिन होगी शुरू
  • टाइगर 3 में सलमान और कटरीना की जोड़ी
  • टाइगर 3 में इमरान हाशमी की एन्ट्री

दिल्ली : Tiger 3 Advance Booking – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म टाइगर 3 Tiger 3 की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर 2023 से शुरू होगी। सलमान खान की टाइगर 3, 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फ़िल्म बहुत ही रोमांचक होने वाला है, क्योकि इसका ट्रेलर ने पहले ही दिन अच्छा प्रदर्शन किया है।

images 3
Tiger 3 : Image Source Yash Raj Film

टाइगर 3 एडवांस बुकिंग : Tiger 3 Advance Booking 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग Tiger3 Advance Booking 5 नवंबर से शुरू होगी। टाइगर 3 में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ट्रेलर ने रिलीज के 24 घंटे के अंदर 100 मिलियन से अधिक व्यूज बटोरे थे। इससे साफ होता है कि सलमान खान की टाइगर 3 पूरे दुनियां में ब्लॉकबस्टर साबित होगी। टाइगर 3 को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। ऐसे में एडवांस बुकिंग से फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।

टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग से क्या है उम्मीदें?

टाइगर 3 (Tiger 3) की एडवांस बुकिंग से दर्शकों को अच्छी खासी उम्मीदें हैं, फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी को भी दर्शक पसंद करते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी रहेगी। यदि फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी रही तो यह संकेत होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

टाइगर 3 की रिलीज डेट : Tiger 3 Release Date

सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 [Tiger 3] 12 नवंबर 2023 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यदि आप भी सलमान खान की अगली फिल्म Tiger 3 को देखना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 12 नवम्बर 2023 से देख सकते हैं।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment