रायगढ़ जिला चारों विधानसभा निर्वाचन 2023 का परिणाम, जाने किसने कितने वोटों से जीता

By Khabar SachTak Desk

Published on:

Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर सचतक रायगढ़ : छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 का परिणाम 3 दिसम्बर 2023 को जरिकर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कुल 04 विधानसभा क्षेत्र हैं, रायगढ़, धरमजयगढ़, खरसिया, लैलूँगा, इन चारों विधानसभा का चुनाव 2023 का परिणाम नीचे बताया गया है।

रायगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 का परिणाम 

विधानसभा क्षेत्र 16-रायगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के ओमप्रकाश चौधरी को 1,29,134 मत प्राप्त हुए। वहीं क्रमश: इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रकाश शक्राजीत नायक को 64691, आम आदमी पार्टी से गोपाल बापोडिय़ा को 1074, बहुजन समाज पार्टी से पुष्पलता टंडन को 1652, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)से मधुबाई को 605, आजाद जनता पार्टी से कान्ति साहू को 130, समाजवादी पार्टी से नजीर अहमद को 130, हमर राज पार्टी से भवानी सिंह सिदार को 165, छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी से भुवनलाल पटेल को 119, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से सुनील मिंज को 171, निर्दलीय अशोक गार्डिया को 128, निर्दलीय इबरार अहमद को 193, गुरूवारी जीनत परवीन को 401, निर्दलीय गोपिका गुप्ता को 899, निर्दलीय नारायण दास को 244, निर्दलीय बृजमोहन अग्रवाल को 1342, निर्दलीय राधेश्याम शर्मा को 557, निर्दलीय शंकर लाल अग्रवाल को 1819 एवं निर्दलीय सुरेन्द्र सिदार को 96 मत प्राप्त हुए। 

IMG 20231204 WA0003

इस तरह भारतीय जनता पार्टी के ओमप्रकाश चौधरी 64,443 मतों से विजयी हुए।

खरसिया विधानसभा निर्वाचन 2023 का परिणाम 

विधानसभा क्षेत्र 18-खरसिया से इंडियन नेशनल कांग्रेस के उमेश पटेल को 1,00988 मत प्राप्त किए। वहीं क्रमश: भारतीय जनता पार्टी से महेश साहू को 79332, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे.) परिमल यादव को 859, आम आदमी पार्टी से प्रवीण विजय जायसवाल को 2335, हमर राज पार्टी से भवानी सिंह सिदार को 1243, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से यशवंत निषाद को 447, निर्दलीय गोवर्धन राठिया को 472, निर्दलीय विनोद चन्द्र सिंह राठौर को 517 मत प्राप्त हुए। 

IMG 20231204 WA0002

इस तरह इंडियन नेशनल कांग्रेस के उमेश पटेल 21656 मतों से विजयी हुए।

धरमजयगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 का परिणाम 

विधानसभा क्षेत्र 19-धरमजयगढ़ से इंडियन नेशनल कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया को 90493 मत प्राप्त हुए। वहीं क्रमश: भारतीय जनता पार्टी से हरिशचन्द्र राठिया को 80856, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)से जोगेन्द्र एक्का को 2451, बहुजन समाज पार्टी से सत्यबती राठिया को 2191, बहुजन मुक्ति पार्टी से अनुप बरवा को 1776, हमर राज पार्टी से महेन्द्र सिदार को 1086 एवं निर्दलीय सुनील खेस्स को 1714 मत प्राप्त हुए। 

IMG 20231204 WA0000

इस तरह इंडियन नेशनल कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया 9637 मतों से विजयी हुए।

लैलूँगा विधानसभा निर्वाचन 2023 का परिणाम 

विधानसभा क्षेत्र 15-लैलूंगा से इंडियन नेशनल कांग्रेस की विद्यावती सिदार को 84666 मत प्राप्त हुए। वहीं क्रमश: भारतीय जनता पार्टी से सुनीती सत्यानंद राठिया को 80490, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)से मनीषा गोंड को 1512, हमर राज पार्टी से अजय कुमार पंकज को 1539, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से रघुवीर राठिया को 2186, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्रवण भगत को 564, निर्दलीय भजन सिदार को 980 एवं निर्दलीय महेन्द्र कुमार सिदार को 1398 मत प्राप्त हुए। 

IMG 20231204 WA0001

इस तरह इंडियन नेशनल कांग्रेस की विद्यावती सिदार 4176 मतों से विजयी हुई।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment