Raigarh News : रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने किया पदभार ग्रहण

By Khabar SachTak Desk

Published on:

Follow Us
रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर सचतक रायगढ़ : 14 अक्टूबर 2023 – रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट में जिले के 50 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंदर यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टाइलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर राजीव पांडेय, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट, आयुक्त नगर निगम सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी हैं, और इसके पूर्व संचालक, पंचायत के पद पर पदस्थ थे। वे कलेक्टर के रूप में बेमेतरा, बलौदाबाजार व महासमुंद जिले में भी पदस्थ रहे हैं।

IMG 20231014 WA0024

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment