मनमोहन सिंह राजपूत पुनः बने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ रायगढ़ के जिलाध्यक्ष

By Khabar SachTak Desk

Published on:

Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायगढ़ : देश प्रदेश में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी द्वारा मनमोहन सिंह राजपूत को पुनः रायगढ़ जिला का कमान सौप कर भरोसा जताया है । रायगढ़ जिले के वरिष्ठ व सक्रिय पत्रकार मनमोहन सिंह राजपूत अपनी कलम से पत्रकारों की हितों के साथ गरीबों की आवाज बनकर जनहित के मुद्दों को उठाते रहते है । छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत दवरा एक वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अरविन्द अवस्थी के द्वारा राजपूत को पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी संघ घरघोड़ा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय का स्वागत करते हुए जिला इकाई तथा ब्लाक स्तर के छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी तथा सदस्य गणो ने पुष्प गुच्छ भेंट कर संगठन ढांचे मे और मजबूती लाने के लिए हर सम्भव अपनी ओर से सहयोग देने का आश्वस्त किया।

IMG 20240108 WA0016

छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत को इस पद पर पुनः मौका दिए जाने पर जिलाध्यक्ष एव प्रदेश अध्यक्ष को हम सभी श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों की और से हार्दिक बधाई एव शुभकामनायें।बधाई देने वालो मे श्रमजीवी पत्रकार संघ के गौरी गुप्ता,श्रीपती साहू, शैलेश शर्मा, मुरली गुप्ता, जीतेन्द्र गुप्ता, बी सी मौलिक, अम्बिका सोनवानी उपस्थित थे।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment