मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लालजीत राठिया सहित जिले के कांग्रेस प्रत्याशी करेंगे कल नामांकन पत्र जमा

On: October 26, 2023 6:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर सचतक : छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है.जिसमे राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल हो रहे है.और इसी कड़ी में शुक्रवार को रायगढ़ जिले में कांग्रेस पार्टी एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने वाली है जिसमे रायगढ़ जिले के चार विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की हौसला अफजाई के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंच रहे है.चारो विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी शुक्रवार को रैली निकालकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.साथ ही एक बड़ी सभा का भी आयोजन किया जाना है.आपको बता दे की रायगढ़ जिले के चार विधानसभा में कांग्रेस ने एकमात्र लैलूंगा विधानसभा में नए चेहरे को अवसर दिया है।वही शक्ति प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में धरमजयगढ़ विधायक लालजीत अपने समर्थकों,पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे जिसे लेकर सभी तरह की तैयारियां जोरों पर चल रही है।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment