मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपने पार्टनर से किया ब्रेकअप, 10 साल पुराना रिश्ता टूटा

On: October 20, 2023 3:58 PM
Follow Us:
Giorgia Meloni
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रोम : इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) अपने पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो (Andrea Giambruno) से अलग हो गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने ब्रेकअप का ऐलान किया है। पत्रकार एंड्रिया गिआम्ब्रुनो ने हाल ही में टीवी पर सेक्सिस्ट कमेंट किए थे। इस पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। जॉर्जिया ने ब्रेकअप के बारे में फेसबुक पर लिखा, एंड्रिया गिआम्ब्रूनो के साथ मेरा रिश्ता करीब 10 साल तक चला, अब ये रिश्ता खत्म हो गया है। बीते कुछ समय से हमारे रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं। अब इसे स्वीकार करने का समय आ गया है कि हम साथ नहीं रह सकते हैं।

Giorgia Meloni
Giorgia Meloni

एंड्रिया जियाम्ब्रुनो और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात 2015 में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान हुई थी। जियाम्ब्रुनो मीडियासेट द्वारा प्रसारित एक न्यूज प्रोग्राम के प्रेजेंटर हैं। धीरे-धीरे दोनों की करीबी बढ़ी और लिव इन में रहने लगे। दोनो की एक बेटी, जिनेवरा है, जिसका जन्म 2016 में हुआ था। आपको बता दें कि जियोर्जिया और एंड्रिया की एक 6 साल की बेटी भी है।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment