मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डोंगरीपाली धान खरीदी केंद्र मे लाखो कि धान भीगकर हुई नुकसान, कई बोरा धान हुई अंकुरित…अब मामले कि शिकायत होंगी जिला कलेक्टर से

On: March 23, 2024 9:59 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर सचतक सारंगढ़: बरमकेला ब्लॉक के डोंगरीपाली धान खरीदी केंद्र मे मंडी प्रबंधक कि बड़ी लापरवाही सामने आई है, मंडी प्रबंधक के मनमानी रवैये से शासन कि धान बोरी बारिस मे भीगकर अंकुरित हो गई है जबकि अधिकारियों के अनुसार संग्रहण केंद्र में धान को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी केंद्र प्रभारियों की है। इसके बाद भी खुले में रखी धान की बोरियां भीग गई है। जो समिति प्रबंधक की घोर लापरवाही है। हुई अचानक बारिश ने व्यवस्थाओ की पोल खोल कर रख दी है।धान खरीदी केंद्रों में खरीदी की गई धान की सुरक्षा के लिए शासन की ओर से समितियों को राशि भुगतान किया जाता है। इसमें चौकीदार, बारिश से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था, भूसी की खरीदी, समेत अन्य कार्यों शामिल होते हैं। 

IMG 20240323 WA0000

शासन से मिलने वाला राशि लाखों रुपये की होती है। इसके बाद पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जा रही है। किसानों ने बताया की धान खरीदी केंद्र डोंगरीपाली में हजारों क्विंटल धान बरसते पानी में जमीन के नीचे बिना तालपतरी के रखे हुए हैं। साथ ही कुछ जगह साधारण पन्नी से धान की छल्लियों को ढंकने के लिए उपयोग किया गया है। जो धान को पानी से बचाने के लिए नाकाफी है। खुले में बिना सिलाई के खरीदी किए हजारो बोरा धान छोड़ दिया गया था।लोगों की माने तो मिले राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। यहां खुले में रखा हजारो बोरी धान भींगता रहा इससे मण्डी प्रबंधक कोई ध्यान नही दिया और न तो कोई उचित व्यवस्था की गई और तो और मौके का निरीक्षण करना भी जरूरी नहीं समझा गया।  

IMG 20240323 WA0001

बाद मे मजदूरों ने आ कर फड़ में रखे धान को प्लास्टिक ढंक कर छोड़ दिया है। तब तक हजारो बोरा धान भींग जाने से भारी नुकसान हुआ है। ज़ब इसका जायजा पत्रकारों ने लिया तो  प्रबंधक नदारत था वही फड़ प्रभारी बाद मे आया पर जानकारी लेने पर उन्होंने कुछ भी बोलने को राजी नहीं था और भाग गया इस लापरवाही पर जल्द ही जिला कलेक्टर से शिकायत होगा।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment