मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dharamjaigarh News : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने विधायक लालजीत राठिया को हरेली की बधाई दी!

On: July 19, 2023 6:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Khabar Sachtak Desk धरमजयगढ़ :- छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ धरमजयगढ़ के पदाधिकारी हरेली तिहार के अवसर पर आज धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया से उनके गृहग्राम में सौजन्य भेंट की और पुष्प गुच्छ देकर इस पर्व की बधाई दी। इस दौरान विधायक ने सभी पत्रकारों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया।इस दरमियान पत्रकारों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर विधायक का ध्यानाकर्षण कराया।जिस पर विधायक ने संतोष जनक जवाब दिया और अपने विधान सभा क्षेत्र के समस्त प्रिय जनता को बधाई देते हुए कहा कि छग की यह पहली त्यौहार है, जिसे हम सब लोग धूमधाम से मनाते हैं।

IMG 20230718 110333

इस अवसर पर विशेषकर किसान अपने हल एवं खेती किसानी में उपयोग के औजारों की पूजा अर्चना कर धन-धान्य सुख समृद्धि की कामना करते हैं। साथ ही छग प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से छत्तीसगढ़िया त्यौहार एवं संस्कृति को बढ़ावा देने लगातार प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रयासरत हैं।विधायक को हरेली त्यौहार की बधाई देने प्रमुख रूप से पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष असलम खान,ब्लॉक अध्यक्ष सजल मधु,ब्लॉक उपाध्यक्ष गुरुचरण सिंह राजपूत,सचिव विवेक पांडेय,महेंद्र सिदार,पावेल अग्रवाल,राजू यादव शामिल रहे।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment