मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वाहन चेकिंग दौरान चक्रधरनगर पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 7.220 किलो गांजा बरामद

On: September 20, 2025 7:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 13 जनवरी, रायगढ़:  चक्रधरनगर पुलिस ने आज सुबह वाहन चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। आज सुबह मिनी स्टेडियम पर मंत्रीगण के आगमन के मद्देनजर व्हीआईपी ड्यूटी के तहत ग्राम चिटकाकानी के पास भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक और संदिग्ध वाहनों की जांच चल रही थी। संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान, एक मोटरसाइकिल सवार की हरकतों ने पुलिस का ध्यान खींचा। जांच प्वाइंट से कुछ दूर मोटरसाइकिल सवार ने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। भागने के प्रयास में मोटर सायकल के पीछे सवार युवक लड़खड़ा सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया, उसका साथी  उसे छोड़कर मोटर सायकल से भागा। 

1000304401

पकड़े गए युवक ने अपना नाम कमलेश साहू (30 वर्ष) बताया और बैग में गांजा ले जाने की बात कबूल की और मोटर सायकल लेकर फरार हुये युवक को उसके गांव का राजकुमार साहू होना बताया । पुलिस टीम ने थाना प्रभारी व वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर विधिवत कार्यवाही करते हुए मौके पर आरोपी कमलेश साहू के कब्जे से कुल 7.220 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 86,640/- रूपये एवं आरोपी राजकुमार साहू का मोबाईल फोन की जप्त किया गया है । थाना चक्रधरनगर में आरोपी (1) कमलेश साहू पिता माखन लाल साहू उम्र 30 वर्ष (2) राजकुमार साहू पिता कार्तिक राम साहू दोनों निवासी ग्राम बोईरडीह थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.)  के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है । 

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव, उप‍ निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक क्रमांक श्यामदेव साहू, आरक्षक अभय यादव और चन्द्रकुमार बंजारे शामिल थे ।  चक्रधरनगर पुलिस की मुस्तैदी से मादक पदार्थ की तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है, चक्रधरनगर पुलिस ने फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गणतंत्र दिवस पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर किये ध्वजारोहण

किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह 18 नवम्बर को

पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार — कोतवाली पुलिस ने गैर जमानतीय धाराओं, आर्म्स एक्ट में की कार्रवाई

बिलासपुर में होने जा रहा अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे रायगढ़ के पत्रकार

बकरी चराने गए दो नव युवक और तीन बकरी कि मौके पर हुई मौत , गांव मे मची सनसनी

कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस की अवैध गांजा बिक्री पर कार्यवाही

Leave a Comment