Lailunga News : विधानसभा स्तरीय भरोसा यात्रा में कांग्रेसी दिग्गजों का हुआ जमावड़ा

By Khabar SachTak Desk

Published on:

Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लैलूंगा – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विधानसभा मुख्यालय लैलूंगा में विधानसभा स्तरीय भरोसा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक निधि से निर्मित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति अनावरण से किया गया, ब्लॉक ऑफिस चौक के पास 5 लाख की लागत से लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण विधायक चक्रधर सिंह ने फूलमाला अर्पित कर किया। भरोसा यात्रा पाकरगांव से होते हुए 25 किमी तक अलग अलग गांवों से गुजरते हुए तोलमा में सभा आयोजित कर समापन किया गया।

विधायक चक्रधर सिंह ने महात्मा गांधी की मूर्ति का किया अनावरण

IMG 20231003 WA0098

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक चक्र्धर सिंह सहित प्रभारियों ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा विगत 5 वर्षों में किए गए जनहित कार्यों को भरोसा यात्रा के माध्यम से आम जनों तक पहुंचाया।

जिला प्रभारी रजनीश तिवारी, लैलूंगा प्रभारी विभाष सिंह, सुरेंद्र सिदार,हृदय राम,विद्यावती हुए शामिल

IMG 20231003 WA0076
IMG 20231003 WA0097

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी रजनीश तिवारी, विधानसभा प्रभारी विभाष सिंह, प्रभारी युसूफ छाया,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओमसागर पटेल, सुरेंद्र सिदार, पूर्व विधायक हृदय राम राठिया, तमनारअध्यक्ष बिहारी पटेल, महिला अध्यक्ष विद्यावती सिदार, जिला सभापति यशोमती सिदार, नगर अध्यक्ष मंजू मित्तल, प्रदेश सचिव रोशन पंडा,उपाध्यक्ष रविंद्र पाल, विधानसभा अध्यक्ष रुपेश पटेल,बीडीसी सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं पार्षद,व नगर पंचायत की टीम उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें विभाष का किया भव्य स्वागत

IMG 20231003 WA0078

भरोसा यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे लैलूंगा विधानसभा के प्रभारी विभाष सिंह का युवा कांग्रेसियों ने फूलमाला से स्वागत किया और कॉलेज चौक से नारेबाज़ी करते हुए वाहनों के काफिलों से स्वागत किया।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment