मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gharghoda News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में शुरू हुई सोनोग्राफी की सुविधा

On: August 11, 2023 11:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jpeg optimizer 20230811 105152

खबर सचतक न्यूज : घरघोड़ा – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में आज सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया गया आपको बता दें कि घरघोड़ा क्षेत्र वासियों द्वारा सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र घरघोडा में एक लंबे समय से सोनोग्राफी सुविधा की मांग की जा रही थी जिसको देखते हुए जिले के संवेदनसील कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी मधुलिका सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी घरघोडा के मार्गदर्शन में ओ.पी.जिंदल हॉस्पिटल तमनार के डॉ विनय कुमार पटेल द्वारा सोनोग्राफी सुविधा का शुभारंभ कर 05 गर्भवती महिलाओं का सोनोग्राफी मशीन द्वारा जांच की किया गया ।

jpeg optimizer 20230811 105045

आपको बता दें कि घरघोड़ा में सोनोग्राफी की सुविधा होने पर घरघोडा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी करने के लिए बाहर जाना होता था जिसमें गर्भवती महिलाओं को जाने आने में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था परंतु घरघोड़ा में आज सोनोग्राफी की सुविधा होने से गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए बाहर जाना नही पड़ेगा l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोडा के बी एम ओ डॉ एस. आर.पैकरा द्वारा विगत माह से ही सोनोग्राफी सेवाएं शुरू करने संबंधी औपचारिकताएँ पूर्ण करने हेतु सतत प्रयास कर रहे थे। औपचारिकताएँ पूर्ण होने के पश्चात जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से अंचल के गर्भवती महिलाओं को सोनोग्रागी सुविधा की सौगात दी गई। सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को सोनोग्राफी की सुविधाएं प्रारंभ किये जाने पर घरघोडा क्षेत्रवासी बहुत खुश है तथा आम जनता व गर्भवती महिलाओं द्वारा जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा एवं स्वास्थ्य विभाग की मुखिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मधुलिका सिंह ठाकुर को आभार ज्ञापित किया गया।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment