मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

घरघोड़ा – खेत जोत रहा ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटा , दबने से ड्राइवर कि मौके पर हुई मौत

On: September 20, 2025 7:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना निकल कर सामने आ रही है जिसमे ट्रेक्टर में दबने से ड्राइवर कि मौत हो गई है।

जानकारी अनुसार नवागढ़ निवासी गजानंद निषाद पिता दिलीप निषाद उम्र 30 जो ट्रेक्टर ड्राइवरी का काम करता है आज सुबह लगभग 10 बजे ट्रेक्टर लेकर अपने खेत को जोतने गया था। खेत में कीचड़ ज़्यदा होने के कारण जोतने के समय ट्रेक्टर कीचड़ में फंस गया था। गजानंद लगभग 11 बजे फँसे ट्रेक्टर को निकालने कि कोशिश कर रहा था उसी समय ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर गजानंद के ऊपर पलट गई। जिससे गजानंद बुरी तरह घायल हो गया।

घटना कि जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत कि तरफ दौड़ गये और गजानंद को निकालने कि कोशिश किये. गजानंद को निकालने के बाद घायल को हॉस्पिटल लाया गया।

हॉस्पिटल पहुँचने के बाद डाक्टर ने गजानंद को मृत घोषित कर दिया। घरघोड़ा पुलिस को सुचना दे दी गई है पुलिस शव पंचनामा सहित आगे कि कार्यवाही में जुट गई है।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment