छाल पुलिस की सुस्ती के क्षेत्र में बढ़ रहा अपराध, जवानों से किया गया मारपीट

By Khabar SachTak Desk

Published on:

Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

  • छाल पुलिस द्वारा शिकायत पर कार्यवाही नही होने से लोकल ट्रांसपोटरों का मनोबल बढ़ा कर दी त्रिपुरा रायफल के जवानों से मारपीट

खबर सचतक धर्मजयगढ़  –  छाल ओ.सी.एम में  कई दिनों से ट्रक ड्राइवरों द्वारा अनैतिक रूप से खदान में बायपास मार्ग बनाकर छाल खदान में अपनी वाहनों को एंट्री कराया जा रहा था जिसकी जिसके वजह से धूल चौक में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है वही दूसरी ओर बायपास मार्ग में गाड़ियों की एंट्री से लोकल ट्रांसपोटरों से विवाद होते रहता था जिसका खामियाजा एसईसीएल प्रबंधन को भुगतना पड़ता था। जिसे देखते हुए छाल एसईसीएल के प्रभारी सुरक्षा विभाग द्वारा 11/11/2023  को छाल थाना प्रभारी के नाम छाल ओ.सी.एम में ट्रक ड्राइवर द्वारा अनैतिक रूप से नया रास्ता बनाकर वाहन चलाने को लेकर ज्ञापन सोपा गया था लेकिन ज्ञापन सपना के बाद भी छाल थाना प्रभारी द्वारा एक बार भी खदान आकार बायपास मार्ग को बंद नहीं कराया गया जिससे कि यहां सुरक्षा में तैनात त्रिपुरा राइफल और लोकल ड्राइवर ट्रांसफरों के बीच खींचा तानी  का माहौल हमेशा बना रहता था।

IMG 20231216 WA0004

शुक्रवार दोपहर करीबन 2:00 बजे त्रिपुरा रायफल द्वारा एसईसीएल में बाईपास मार्ग से एंट्री कर रहे  वाहनों को रोका गया जिस पर वाहन चालक ट्रांसपोर्ट द्वारा त्रिपुरा राइफल के जवानों से हाथापाई की गई वही पास में मौजूद ट्रांसपोटरो द्वारा महिलाओं को अपने पक्ष में लाकर पत्थर बाजी कर त्रिपुरा रायफल के जवानों से खदान में मारपीट किया गया जिसके बाद छाल खदान के डिस्पैच को बंद कर दिया गया वही त्रिपुरा रायफल के जवान में अरुण देब वर्मा नायक सूबेदार के सर पर गंभीर चोट लगी और मोनू कुमार दास सूबेदार के सर पर चोट लगी बाकी 6 जवान घायल हुए।

IMG 20231216 WA0005

आपको बतादे की अगर छाल पुलिस को एसईसीएल प्रबंधन द्वारा बायपास मार्ग को बंद करवाने के लिए कई दफा लिखित और मौखिक शिकायत किया गया था अगर पुलिस द्वारा एक बार भी मामले को लेकर तत्पर्ता दिखाया जाता तो आज त्रिपुरा रायफल के साथ ये अनहोनी नही होता।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment