खबर सचतक/घरघोड़ा – आप सभी को जानकारी के लिए बता दें की यदि आप भी मूवी (फ़िल्म ) देखने के शौकीन हैं तो आप सभी के लिए खुशखबरी है।
यदि आप घरघोड़ा क्षेत्र के रहँस वाले हैं और आप भी फ़िल्म देखने के लिए रायगढ़ या बिलासपुर, रायपुर जाते हैं तो आप सभी के लिए खुशखबरी है। अब आपको फ़िल्म देखने के लिए कहीं बाहर जाने की जरुरत नहीं है।
घरघोड़ा नगर में बहुत ही जल्द सिनेमाघर (Multiplex) खुलने वाला है जिसका नाम AK Cinema है। इस सिनेमाघर के मालिक अनिल गुप्ता ने बताया की बहुत ही जल्द उनका सिनेमाघर शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा की लगभग काम पूरा हो ही गया है। सिर्फ कुछ महीनों की देरी है जिसके बाद थिएटर चालू हो जायेगा।
जानकारी मुताबिक AK Cinema में दो स्क्रीन बनकर तैयार हो रहा है। जिसमें एक नीले रंग और दूसरा लाल रंग का स्क्रीन लगा है। यानी की दर्शक एक साथ दो स्क्रीन पर मूवीज देख सकते हैं।