रायगढ़ में मुख्यमंत्री का रोड शो: रोड शो के दौरान विष्णु देव साय का मंत्री ओपी चौधरी ने पुष्प माला पहनाकर किया स्वागत

By Khabar SachTak Desk

Published on:

Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर सचतक रायगढ़ : सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ में रोड शो के दौरान विष्णु देव साय का मंत्री ओपी चौधरी ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। जगह-जगह गजमाला एवं पुष्पवर्षा से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य स्वागत हुआ, रोड शो जारी है। फूलों की पंखुड़ियां आसमान में तैर रही हैं। मुख्यमंत्री का काफिला धीरे-धीरे बढ़ रहा है। चारों ओर से उन्हें लोग अभिवादन कर रहे हैं। नंदन-वंदन-अभिनंदन के नारों से पूरा रोड शो गूंज रहा है। 

IMG 20231227 WA0013

मुख्यमंत्री श्री साय पिछले दो दशकों से रायगढ़ लोकसभा के सांसद हैं और यहां के लोगों से उनकी गहरी आत्मीयता है।वे रायगढ़ निवासियों के सुख-दुख में सम्मिलित होते रहते हैं और दिल्ली तथा रायपुर दोनों ही जगहों में रायगढ़ के जनता के हितों की आवाज उठाते रहते हैं। रायगढ़ की जनता आज आत्मीय भाव से उनके स्वागत के लिए उतरी है। यात्रा अभी गांधी चौक तक पहुँचेगी। बीच-बीच में विभिन्न सामाजिकजनों के प्रतिनिधिमंडल भी उनका आभार प्रगट कर रहे हैं।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment