मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ जिले के ग्राम भुईयापानी में भगवान शिव और बजरंगबली के दर्शन के लिए पहुंचे

On: December 30, 2023 10:23 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

  • मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और बजरंगबली का विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की
  • मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे भगवान के मंदिर, लगाई परिक्रमा

खबर सचतक रायगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिला तहसील लैलूंगा के भुईयापानी ग्राम में गुरुबाबा स्व. श्री धनपती पंडा द्वारा स्थापित भगवान शिव और बजरंगबली के दर्शन के लिए पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और बजरंगबली  से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर आगमन पर भुईयापानी ग्राम के लीला पार्टी के सदस्यों द्वारा ढोलक, शंख और मंजीरा बजाते हुवे अपने मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मंदिर परिसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशलया देवी साय, चचेरी बहन श्रीमती शांता साय व अन्य परिजनों के साथ पहुंचे और ॐ नमः शिवाय के मंत्रोचार के साथ मंदिर की परिक्रमा लगाई।

1703844128 8c600243f5eb4feafa6c

मंदिर प्रांगण में भगवान बजरंगबली की मूर्ति पुराने वट वृक्ष के नीचे स्थापित है और विशालकाय प्रतिमा भी बनाई गई है। साथ ही सन 2009-10 में गुरुबाबा स्व. श्री धनपती पंडा के मार्गदर्शन में भक्तों द्वारा शिव मंदिर का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले भगवान बजरंगबली फिर गुरु बाबा और गुरु मां की प्रतिमा और भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। क्षेत्र में सत्य सनातन धर्म देवी संत समाज की स्थापना भी गुरु बाबा द्वारा की गई है।

1703844390 29a769bfbe3bb22b6c1e

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment