मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 27 दिसम्बर को रायगढ़ में होगा रोड-शो, देखें पूरी खबर…

By Khabar SachTak Desk

Published on:

Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

  •  अग्रोहा धाम रायगढ़ के लोकार्पण समारोह में होंगे शामिल

खबर सचतक रायपुर: 26 दिसम्बर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 27 दिसम्बर को रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित रोड-शो कार्यक्रम एवं अग्रोहा धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। रायगढ़ में मुख्यमंत्री के रोड शो एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर जोरों से तैयारियां जारी है।

images 2 7

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 27 दिसम्बर बुधवार को रायपुर विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से दोपहर 02 बजे रवाना होकर 02.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुचेंगे और अपरान्ह 03 बजे वहां से रायगढ़ के कबीर चौक जाएंगे। मुख्यमंत्री कबीर चौक से शुरू होने वाले रोड-शो कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 05.45 बजे से लेकर 07.45 बजे तक रायगढ़ में अग्रोहा धाम के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी गै्रंड में पत्रकारों एवं वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रायगढ़ सर्किट हाउस में करेंगे।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment