मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मारपीट के फरार आरोपी को जूटमिल पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा रिमांड पर

On: September 20, 2025 7:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायगढ़, 23 जनवरी 2025: जूटमिल पुलिस ने आज मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी दीपक सारथी (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी दीपक सारथी सराईभद्दर वार्ड नंबर 34 का निवासी है, जिसने बीते 01 नवंबर को मोहल्ले में हुए विवाद के दौरान गाली-गलौच और चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया था।

रिपोर्टकर्ता ने पवन अनिल (38 वर्ष) बताया कि  01 नवंबर की सुबह मोहल्ले में दीपक सारथी शराब के नशे में मन्नू सोनी के साथ झगड़ा कर रहा था। विवाद शांत कराया और दीपक को समझा-बुझाकर उसके घर तक छोड़ा। इस दौरान दीपक ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर से सब्जी काटने वाला चाकू लाकर हमला कर दिया। इस हमले में पवन के हाथ, कोहनी और बाईं पसली पर चोटें आईं। घटना के बाद पवन अनिल ने जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

इस पर अपराध क्रमांक 454/2024 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण में धारा 118(1) बीएनएस भी जोड़ी। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी दीपक सारथी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपी को आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया । जूटमिल पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गणतंत्र दिवस पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर किये ध्वजारोहण

किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह 18 नवम्बर को

पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार — कोतवाली पुलिस ने गैर जमानतीय धाराओं, आर्म्स एक्ट में की कार्रवाई

बिलासपुर में होने जा रहा अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे रायगढ़ के पत्रकार

बकरी चराने गए दो नव युवक और तीन बकरी कि मौके पर हुई मौत , गांव मे मची सनसनी

कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस की अवैध गांजा बिक्री पर कार्यवाही

Leave a Comment