बड़ी खबर : होटल का छत गिरने से महिला हुई घायल,बाल बाल बची मां बच्चे की जान

By Khabar SachTak Desk

Published on:

Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर सचतक धरमजयगढ़ : धरमजयगढ़ के कापू मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम खम्हार में आज एक बड़ी अनहोनी टल गई हालाकि इस दुर्घटना में एक महिला के सिर पर गंभीर चोटे आई है जिसे इलाज के लिए धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार जारी है आपको बता दे की खम्हार निवासी अजय जायसवाल चाय नाश्ते का होटल चलाता है और रोज की तरह आज सुबह तकरीबन 7 बजे के आसपास जब वह अपनी पत्नी कविता जायसवाल और दुधमुहे बच्चे के साथ होटल पर था।

IMG 20231102 112411

तभी अचानक होटल का छत गिर गया जिसमे महिला के सिर पर गंभीर चोटे आई है घायल महिला ने बताया कि जिस वक्त यह घटना घटी उस समय वह अपने बच्चे को दूध पिला रही थी साथ ही होटल में रखे काउंटर की वजह से वह बच गई वरना उसकी जान भी जा सकती थी। वहीं घायल महिला के पति ने बताया कि अभी साल भर भी नही हुआ है होटल का निर्माण कराए और अचानक इस तरह भरभरा कर छत गिरना समझ से परे है।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment