घरघोड़ा के ग्राम पंचायत बरौनाकुण्डा में आयोजित किया गया  विकसित भारत संकल्प यात्रा, विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा

By Khabar SachTak Desk

Published on:

Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर सचतक घरघोड़ा : घरघोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौनाकुण्डा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर फूल माला से स्वागत कर किया गया, उसके पश्चात सभी अतिथियों की पुष्पगुच्छ से स्वागत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामपंचायत बरौनाकुण्डा के सरपंच समेश्वर साय राठिया, पवन साय राठिया, सगुन साय राठिया, रामकुमार राठिया, सुदर्शन राठिया एवं समस्त ग्रामपंचायत बरौनाकुण्डा के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

IMG20240105120146

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न विभागों से नृत्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया साथ ही नन्हे बच्चों द्वारा डांस कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दिया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत विभिन्न विभाग जैसे कृषि विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के कर्मचारी उपस्थित थे। 

IMG20240105120131

साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का सपथ ग्रहण भी सभी कराया गया ताकि हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा को पूरा किया जा सके। इस कार्यक्रम में ग्राम बरौनाकुण्डा , तिलाईडीह एवं ग्राम जरकट के सभी ग्रामवासी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया और साथ ही उनके समस्याओं का निराकरण भी किया गया। पंचायत के जितने भी हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड नहीं मिला था उनको आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। 

IMG20240105120633

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत जितने भी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया उन सभी को इनाम वितरण किया गया, साथ इनाम वितरण करने के पश्चात विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम को समापन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगण, कर्मचारीगण, एवं सभी ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था किया गया था।

IMG20240105105918

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment