खरसिया के ग्राम बड़े जामपाली में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन…

By Khabar SachTak Desk

Published on:

Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर सचतक खरसिया : केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो रायगढ़ जिले में भी निरंतर जारी है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत खरसिया के ग्राम बड़े जाम पाली पंचायत में आज 3 जनवरी 2024 दिन बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें खरसिया के भाजपा नेता महेश साहू, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी-कर्मचारीगण शामिल हुए। इस मौके पर श्री साहू ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

IMG 20240103 WA00051

बता दें की विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्रचार-प्रसार वैन के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाये गये थे। जिससे पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के माध्यम से केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किये। इस मौके पर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को अभिनंदन पत्र वितरित किए गए। वहीं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजन जिन्हें भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

IMG 20240103 WA0007

उक्त कार्यक्रम मे सरपंच प्रतिनिधि भोले शंकर राठिया , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ,शोभा नायक , खिलेश्वर नायक , सेत राम पटेल , किसान मोर्चा महामंत्री टिकेश डन सेना ,महेन्द्र पटेल, चपले मंडल युवा मोर्चा संजय नायक, धर्मेश नायक ,प्रेम लाल यादव ,प्रकाश नायक,डिगेंद्र यादव ,ओमप्रकाश राठिया , शिव राठिया,महिला समूह की महिलाएं, प्राथमिक-माध्यमिक स्कूल के शिक्षणगण, आंगनबाड़ी की शिक्षिकाएं-सहायिकाएं एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

IMG 20240103 WA0008

रिपोर्टर : जिला व्यूरो शेखर नायक खरसिया

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment