मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ी फ़िल्म पुरस्कार समारोह “स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2024” में शामिल होने का मिला निमंत्रण

By Khabar SachTak Desk

Published on:

Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर सचतक रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म पुरस्कार समारोह – स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2024 के आयोजकों ने सौजन्य मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 17 जनवरी की आयोजित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आयोजकों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।

1703586288 ed0811cde79a6d2904c1

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय श्री विजय कुमार पाण्डेय की स्मृति में प्रति वर्ष इस समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ी फिल्मों की प्रतिभा को पुरस्कृत करना है। इस समारोह में प्रदेश भर के कलाकार शामिल होते हैं। इस अवसर पर श्री जय प्रकाश पाण्डेय एवं श्री दीपक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment