मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर घरघोड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

On: December 11, 2023 3:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर सचतक घरघोड़ा : जशपुर की माटी के सच्चे सपूत 4 बार से रायगढ़ लोकसभा से सांसद रहे लोकप्रिय आदिवासी नेता विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनाये जाने की खबर से घरघोड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई । घरघोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यलय से जय स्तम्भ चौक तक रैली निकाली गई । रैली में भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद विष्णुदेव साय जिंदाबाद के नारे लगाए गए साथ जमकर फटाखे फोड़े – आतिशबाजी की गई , साय के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में भाजपाइयों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। रायगढ़ जिले से सांसद रहने के कारण विष्णुदेव साय के सीएम बनने को एक उपलब्धि मानते हुए नगरवासियों ने काफी उम्मीदें जताई हैं की उधोग प्रभावित क्षेत्र होने से निश्चय ही इस पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा और पूरा क्षेत्र में प्रगति का एक नया आयाम स्थापित होगा।

PicsArt 12 11 09.59.05 768x768 1

क्षेत्र के आदिवासी बंधुओं के चेहरे पर भी एक खुशी की अलग चमक देखी गई उन्हें इस बात का गर्व महसूस हुआ की उनके समाज के बीच का व्यक्ति मुख्यमंत्री के पद पर सुशोभित हुआ है। प्रदेश में भाजपा के सरकार बनने और प्रदेश में लंबे समय से आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग विष्णुदेव साय के रूप में पूरा होने से आदिवासी समुदाय के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है जिसका लाभ आने वाले लोकसभा चुनाव में मिलेगा। रैली में विजय शिशु सिन्हा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राधे श्याम राठिया राजेन्द ठाकुर नरेश पंडा संजय सिन्हा ( पूर्व सांसद विष्णुदेव साय ) अरूण धर दीवान सुनील ठाकुर सहनु पैंकरा राजेश पटेल मन्ना ठाकुर , माया दास महंत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment