मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने दीपावली की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी!

On: November 12, 2023 8:51 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर सचतक नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, ”दीपावली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

 दीपावली हर्ष और उल्लास का त्यौहार है। यह अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की और अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।  विभिन्न धर्मों और आस्थाओं के लोग इस त्योहार को मनाते हैं और प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश फैलाते हैं।  यह त्यौहार दयालुता, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है।  दीपावली का त्यौहार हमारी अंतरात्मा को प्रकाशित करता है और हमें मानवता के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

एक दीपक अनेक दीपकों को प्रकाशित कर सकता है।  इसी प्रकार हम गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियाँ बाँटकर उनके जीवन में सुख और समृद्धि ला सकते हैं।

 आइए हम सभी सुरक्षित रूप से रोशनी का त्योहार मनाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment