धरमजयगढ़ विधनासभा में क्या भाजपा द्वारा चुनाव प्रचार में परोसा जा रहा शराब? कार्यकर्ता नजर आ रहे शराब के नशे में धुत्त,….देखिए वीडियो

By Khabar SachTak Desk

Published on:

Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर सचतक धरमजयगढ़ : विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों का प्रचार अभियान तेज़ हो चुका है और मतदान को अब कुछ ही समय शेष बच गए है ऐसे में राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशी अब मतदाताओं को रिझाने हरसंभव प्रयास कर रहे है और इसी क्रम में आज धरमजयगढ़ के बायसी कालोनी में भाजपा के प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार करते देखे गए वहीं इस प्रचार अभियान के दौरान भाजपा के कुछ कार्यकर्ता शराब के नशे में टुन्न देखे गए जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

IMG 20231107 WA0002

वीडियो में साफ देखा जा सकता है की भाजपा कार्यकर्ता रैली के दौरान शराब पीकर मस्त है और शराबबंदी का विरोध भी कर रहे है.एक तरफ भाजपा प्रदेश में शराबबंदी को लेकर एड़ी चोटी जोर लगा रही है वहीं भाजपा के चुनाव प्रचार में कार्यकर्ता ही शराब पीकर मदमस्त देखे जा रहे है वहीं वीडियो सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे है की चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की रैली में शराब का वितरण किया जा रहा है.हालाकि शराब वितरण की पुष्टि हम नही करते लेकिन चुनाव प्रचार करने बायसी पहुंचे हरिश्चंद्र राठिया की इस रैली में कार्यकर्ता द्वारा शराब के नशे में फुल होना कई सवालों को जन्म देता है।

IMG 20231107 WA0003

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment