कांग्रेस का जारी हुआ घोषणा पत्र, 3200 रुपए में खरीदेंगे धान…200 यूनिट फ्री बिजली के साथ…10 लाख तक मुफ्त इलाज देने का वादा

By Khabar SachTak Desk

Published on:

Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर सचतक रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था जिसके बाद आज छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा पत्र राजनंदगांव में जारी किया है। इसके साथ ही 7 जिलों से 7 दिग्गजों के द्वारा यह घोषणा पत्र जारी किया गया।

देखें कांग्रेस द्वारा जारी किया गया घोषणाओं का लिस्ट!

  1. धान का मिलेगा 3200 रुपए प्रति क्विंटल
  2. तेंदूपत्ता का मिलेगा 6000 रुपए प्रति मानक बोरा और सालाना 4000 रुपए बोनस
  3. सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी सीधे महिलाओं के खाते में
  4. अभी से शुरू हो चुकी है 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदी
  5. 200 यूनिट बिजली सबको मुफ्तKG से लेकर PG तक शिक्षा पूरी तरह FREE डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, ITI सहित
  6. अब 7000 की जगह भूमिहीनों को मिलेंगे 10,000 रुपए प्रतिवर्ष
  7. लघु वनोपजों पर MSP के अतिरिक्त मिलेंगे 10 रुपए/किलो
  8. 17.5 लाख गरीबों को हम आवास देंगे
  9. अब 10 लाख रुपए तक का मिलेगा मुफ्त इलाज “मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना” से अब दुर्घटना में भी नि:शुल्क इलाज
  10. ‘स्वामी आत्मानंद स्कूल’ में सब बच्चों को एक समान और शानदार शिक्षा
  11. तिवरा का समर्थन मूल्य भी होगा घोषित
  12. युवाओं अब बनेंगे “जॉब प्रोवाइडर”
  13. महिलाओं का भी कर्जा माफ
  14. RIPA की संख्या हो जाएगी 1000
  15. संस्कारधानी राजनांदगांव में लागू परंपरा को मिलेगा बढ़ावा
  16. सरकार करेगी अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध
  17. 66,000 से अधिक वाहन मालिकों के होंगे कर्ज और कर माफ
  18. सुनिश्चित होगा सामाजिक न्याय

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment