लैलूंगा : पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर युकां प्रदेश सचिव रोशन पंडा 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

By Khabar SachTak Desk

Published on:

Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • लैलूँगा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी न बनाए जानें के कारण लगातार संगठन की छवि धूमिल करने में लगे हुए थे

खबर सचतक लैलूंगा : छत्तीसगढ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रोशन पंडा को संगठन ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश वर्मा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा ने आदेश जारी करते हुए 6 वर्षों के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बता दे कि रोशन पंडा विधायक चक्रधर सिंह के निजी सहायक के तौर पर विगत 5 वर्षों से कार्य कर रहे थे। वही संगठन ने विधायक चक्रधर सिंह को लैलूंगा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी न बनाए जानें के कारण लगातार संगठन की छवि धूमिल करने में लगे हुए थे। विगत 5 वर्षों से सत्ता की मलाई खाने के बाद अचानक से संगठन के आदेश के विपरीत कार्य करने के कारण संगठन ने अनुशासनात्मक कार्यवाही की।

रिपोर्टर : हीरालाल राठिया लैलूंगा

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment