मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Raigarh : बारिश में पतले मेढ़ से चलकर खेतों में पहुंचे कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, खेती किसानी का जाना हाल चाल

On: August 18, 2023 9:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
images 30
  • स्कूल मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का रखे विशेष ध्यान
  • गोठान पहुंचे कलेक्टर श्री सिन्हा, गतिविधियों की ली जानकारी
  • कलेक्टर श्री सिन्हा ने अमृत सरोवर का किया निरीक्षण, राम झरना को मेन्टेन करने के दिए निर्देश

रायगढ़ 17 अगस्त 2023 : कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा अपने विकासखंड खरसिया के दौरे के दौरान ग्राम-फरकानारा पहुंचते ही गाड़ी से उतरकर बारिश में भीगते मेढ़ के सहारे खेत में कार्य कर रहे  किसानों और महिलाओं तक पहुंचे। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ी बोली में खेती-किसानी पर लंबी चर्चा की। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बात करते हुए पूछा का करत हो सियानिन, कतेक खेती-किसानी हे पूछने पर, लच्छनमती ने बताया की निदई करत हन,  नई जानों एकड़ में फेर बने धान हो जाथे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने पूछा कि आगु साल कतेक धान बेचे रेहे, उन्होंने बताया कि पंजीयन नई रिहीस, ये साल पंजीयन करवाहु ता बेचहु। कलेक्टर श्री सिन्हा कहिस धान के नुकसान होही ता घलो सरकार मुआवजा देही, चिंता झन कर। इस दौरान खेत में मौजूद कृषक गोपाल सिंह से भी चर्चा की। उन्होंने राजस्व आधिकारियों को निर्देशित किया कि फसल नुकसान की स्थिति में प्रकरण भी बनाया जाए।

IMG 20230818 090721

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत किए जा रहे स्कूल मरम्मत के कार्यो के तहत जोबी स्थित कन्या स्कूल का निरीक्षण किया। ठेकेदार ने बताया कि छत का कार्य  किया जा चुका है, एक दो दिन में टाइल्स का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कार्यो में तेजी लाने के साथ ही पेंटिग, सीढ़ी, ग्रील एवं शौचालय के कार्यो को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर श्री सिन्हा गोरपार स्थित स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने ठेकेदार को निर्देशित किया कि स्कूल में सीपेज की समस्या नहीं आनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्कूल में शिक्षकों की जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में पर्याप्त शिक्षक हैं। मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा पेयजल, टायलेट समस्या की जानकारी देने पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने ठेकेदार को पेयजल व्यवस्था एवं टायलेट निर्माण कार्य अतिशीघ्र करने के निर्देश दिए, ताकि स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
       
इसी क्रम में कलेक्टर श्री सिन्हा शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम खम्हार पहुंचे। उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण कर बच्चों से चर्चा की। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कमरों को हवादार एवं खिड़कियों में नेट लगाने के निर्देश आश्रम अधीक्षिका को दिए। उन्होने बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली एवं शिक्षकों को बेहतर पढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा भ्रमण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र फरकानारा पहुंचे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ  द्वारा बताया गया कि यहां चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या करायी जा रही है। इस मौके पर एसडीएम खरसिया श्री रोहित सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, जनपद सीईओ खरसिया श्री हिमांशु साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

गोठान पहुंचे कलेक्टर श्री सिन्हा, समूह की महिलाओं से की चर्चा

कलेक्टर श्री सिन्हा आदर्श गोठान जोबी पहुंचे। यहां उन्होंने महिलाओं से गोठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। महिलाओं द्वारा बताया कि गोठान में गोबर, मुर्गी पालन, हल्दी, मूंगफल्ली एवं मशरूम की गतिविधि संचालित हो रही हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा द्वारा गोठान में संचालित गतिविधियों से होने वाले आय के संबंध में पूछे जाने पर समूह की महिलाओं ने बताया कि लगभग 5 लाख का गोबर खाद विक्रय किया जा चुका हैं। इसी प्रकार चरवाहों ने बताया कि उन्होंने गोबर बेच कर लगभग 15-15 हजार रूपए प्राप्त कर चुके हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रेशम धागाकरण गतिविधि को पुन: प्रारंभ करने एवं गोठान से लगे तालाब में मछली पालन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

अमृत सरोवर से भू-जल स्तर में होगा सुधार, रामझरना को करें व्यवस्थित

कलेक्टर श्री सिन्हा ने ग्राम पंचायत गुरदा में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। सरपंच श्री बिसम्बर सिंह राठिया ने बताया कि अमृत सरोवर बनाने से तालाब बेहतर हो चुका हैंए इसके किनारे में वृक्षारोपण किया जा रहा हैं। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने सरपंच से जल जीवन मिशन की जानकारी ली। सरपंच श्री राठिया ने बताया कि गांव में लगभग 250 घरों में नल कनेक्शन दिया गया है एवं नियमित रूप से पानी आ रहा हैं। दौरे के दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा रामझरना पहुंचे, वहां उन्होंने आवश्यक मरम्मत एवं देखभाल के लिए गार्ड रखने के लिए निर्देशित किया ताकि रख-रखाव बेहतर हो सके।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह 18 नवम्बर को

पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार — कोतवाली पुलिस ने गैर जमानतीय धाराओं, आर्म्स एक्ट में की कार्रवाई

बिलासपुर में होने जा रहा अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे रायगढ़ के पत्रकार

बकरी चराने गए दो नव युवक और तीन बकरी कि मौके पर हुई मौत , गांव मे मची सनसनी

कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस की अवैध गांजा बिक्री पर कार्यवाही

महिला समूह की सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस की ग्राम बिंजकोट में छापेमारी, अवैध शराब बनाने वाला गिरफ्तार 15 लीटर महुआ शराब जब्त

Leave a Comment