Gharghoda News – घरघोड़ा का तहसील कार्यालय बना स्विमिंग पूल विभाग सुस्त!

By Khabar SachTak Desk

Published on:

Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20230804 WA0000

घरघोड़ा – घरघोड़ा तहसील मुख्यालय रहने को तो बहुत पुराना है किंतु विकास के पैमाने पर बहुत पिछड़ा हुआ है।नगर के प्रमुख स्थल जयस्तंभ चौंक के पास स्थित राजस्व कार्यालय आज कल वर्षा के कारण पानी का डबरी बना हुआ है।रोज ग्रामीण अंचल सहित सैकड़ों लोगों को कार्यालय में आना जाना होता है जिनको परेशानी होती है एवं लोग सोचने पर मजबूर होते है की अनुविभाग का प्रमुख कार्यालय की स्थिति इस प्रकार की दयनीय है तो अन्य विभाग का क्या हाल होगा? सबसे पहले तो विभाग की मुख्य द्वार की मरम्मत किया जाकर लोगों को परेशानी से राहत दिलाई जावे।लोगों ने यह मांग करते हुए बताया कि कई वर्ष हो जाने के पश्चात भी मुख्य द्वार की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

वैसे भी मुख्यालय में अन्य कई विभाग अपने में मस्त हैं।स्थानीय जनप्रतिनिधियों का विभाग व अधिकारी कर्मचारी पर कोई नियंत्रण नहीं है।जिसके फलस्वरूप लाखों का आबंटन आने के पश्चात भी कार्यालयों की स्थिति जस की तस बनी हुई है।सरकार की योजनाओं का कहीं विशेष उपलब्धि नजर नहीं आता। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द तहसील कार्यालय में जमा पानी निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने का मांग स्थानीय प्रशासन से की है। घरघोड़ा विकासखंड अन्य विकासखंड से पुराना है किंतु विकास का पहिया भी धीमा पड़ गया है। इस कारण विभाग सुस्त एवं कर्मचारी बिल वाउचर लगाकर अपने में मस्त है।पानी से बनी डबरी में कई लोग फिसल कर गिरते नजर आ रहे हैं जो जन चर्चा का विषय बना हुआ है।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment