मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नगर में कांग्रेस की पकड़ मजबूत, सोमदेव मिश्रा का सघन जनसंपर्क अभियान से विपक्षी खेमे में बढ़ी बेचैनी

On: February 2, 2025 7:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायगढ़: घरघोड़ा नगर में कांग्रेस की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है, और इसका बड़ा श्रेय जाता है पार्टी के प्रत्याशी सोमदेव मिश्रा को, जो सघन जनसंपर्क अभियान के जरिए जनता के बीच अपनी पैठ बना रहे हैं। उनके अभियान ने विरोधियों की गणित बिगाड़ दी है, जिससे चुनावी समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं।

IMG 20250202 WA0003

सीधा-साधा व्यक्तित्व, भरोसेमंद छवि…

IMG 20250202 WA0004

सोमदेव मिश्रा की सहजता और सादगी मतदाताओं को आकर्षित कर रही है। जनता उन्हें एक ईमानदार और जमीनी नेता के रूप में देख रही है, जो आम लोगों के मुद्दों को समझते हैं और समाधान की दिशा में प्रयासरत हैं।

जनता से सीधा संवाद, भरोसा बढ़ा

नगर के प्रत्येक क्षेत्र में उनके व्यापक जनसंपर्क अभियान से मतदाताओं में विश्वास और उत्साह देखा जा रहा है। मिश्रा जनता के साथ सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं, जिससे वे लोगों की समस्याओं और अपेक्षाओं को न केवल समझ रहे हैं, बल्कि समाधान का भरोसा भी दे रहे हैं।

विपक्षी खेमे में बेचैनी…

सोमदेव मिश्रा की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी खेमे में हलचल मच गई है। उनके लगातार बढ़ते जनसमर्थन से विपक्ष के समीकरण गड़बड़ा रहे हैं और मतदाताओं का झुकाव कांग्रेस की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

क्या नगर में कांग्रेस की वापसी तय?…

सोमदेव मिश्रा के सघन जनसंपर्क और उनकी ईमानदार छवि को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वे चुनावी मुकाबले में मजबूत स्थिति में हैं। अगर यह लहर जारी रही, तो कांग्रेस नगर में एक बार फिर अपनी जीत दर्ज कर सकती है।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment