मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जंगली हाथी के हमले से तीन महिला की मौत, लोगों में दहशत का माहौल 

On: September 20, 2025 7:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक जंगली हाथी ने गुरुवार को दो अलग अलग घटना में तीन महिलाओं की पटक पटक कर जान लें ली । एक ही दिन में तीन महिलाओं की हाथी के हमले में मौत के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। अपनें झुंड से भटके इस हाथी ने शहर में भी जमकर उत्पात मचाने के साथ साथ ग्राम मै भी किसानों की फसलों को जमकर नुकसान पहुंचा कर तबाही मचा रहा है।क्या कहते हैं अधिकारीकटघोरा डी एफ ओ कुमार निशांत ने बताया कि जिले के कटघोरा वन मण्डल के रलिया गांव में गुरुवार सुबह जंगली हाथी देखा गया। रिहायशी ईलाके में घुसने के साथ ही हाथी आक्रामक हो गया है।

जिसने ग्राम रलिया में मॉर्निंक वॉक पर निकली एक महिला पर हमला कर दिया। महिला का नाम गायत्री राठौर था। हाथी के हमले में गंभीर रुप से घायल महिला को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हाथी के हमले में कुछ मवेशियों की भी जान चली गई है।शहर के अंदर घुसकर मचाया आतंकजंगल से निकलकर ये हाथी रिहायशी इलाकों में भी घुस गया।रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश करने वाले इस हाथी ने दिनभर उत्पात मचाया। 

वन विभाग का अमला उस पर नजर रखा हुआ था। बावजूद इसके देर रात खैरभवना गांव निवासी मंतराम चौहान की पत्नी और बहन को जंगली हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। दोनों महिलाएं शौच के बाद वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया। वन विभाग और प्रशासन की टीम ग्रामीणों से निरंतर सतर्क कर रही है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी निरंतर हाथी पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए मुनादी करा दी गई है।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment