Mahtari Vandan Yojana Beneficiary List 2024: महतारी वन्दन योजना की नई लिस्ट जारी, यहाँ से करें चेक

By Khabar SachTak Desk

Updated on:

Follow Us
Mahtari Vandan Yojana Beneficiary List 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahtari Vandan Yojana Beneficiary List 2024: छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वन्दन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा और साथ ही महिलाओं में होने वाले भेदभाव को भी खत्म किया जाएगा। महतारी वन्दन योजना की शुरुआत महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से मदद करने के लिए किया गया है।

आपको बता दें कि महतारी वन्दन योजना का लाभ लेने के लिए छत्तीसगढ़ की लाखों विवाहित महिलाओं ने आवेदन प्रस्तुत किया था। सभी आवेदन पत्र जमा हो जाने के बाद अब महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वन्दन योजना की लिस्ट जारी कर दिया गया है। इस योजना की सूची में जिनका नाम है केवल उन्हें ही सरकार की ओर से हर महीने 1000 रुपये का आर्थिक लाभ मिल पायेगा।

Mahtari Vandan Yojana Beneficiary List 2024
Mahtari Vandan Yojana Beneficiary List 2024

यदि आप भी छत्तीसगढ़ राज्य की विवाहित महिलाएं हैं तो आप भी इस योजना का लाभ उठाकर हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपने भी महतारी वन्दन योजना में फार्म भरा है तो आपको भी अपना नाम इस योजना की लिस्ट में चेक कर लेना चाहिए, इस पोस्ट के माध्यम से हम बताने वाले हैं कि महतारी वन्दन योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें। इस लिए इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़ें।

Mahtari Vandan Yojana Beneficiary List 2024

महतारी वन्दन योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया गया है, इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000₹ की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया जाता है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि महिलाओं आर्थिक रूप से कमजोर न हो और स्वयं अपने दम पर कुछ कर सकें।

इस योजना का लाभ लेने के लिए छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं ने आवेदन किया था। विभाग ने अब इस योजना की लाभार्थी महिलाओं की सूची जारी कर दी है, आपको बता दें कि जिन महिलाओं का नाम इस सूची में रहेगा केवल उन्हें ही इस योजना के तहत 12000₹ सालाना की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसलिए सभी महिला आवेदकों को चाहिए कि वे अपना नाम इस योजना कि लिस्ट में जरूर देख लें।

महतारी वन्दन योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं को स्वावलंबी एवं उनके सशक्तिकरण करने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत किया गया है आपको बता दें कि इस योजना के लिए आवेदन पत्र 5 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक स्वीकार किया गया था। इस योजना का लाभ उठाने के लिए छत्तीसगढ़ की 70 लाख से भी ज्यादा विवाहित महिलाओं ने आवेदन फॉर्म भरा था। ताकि उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।

यदि जिन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना में किसी कारणवश आवेदन फार्म जमा नहीं कर पाया है तो उन्हें एक बार फिर आवेदन फॉर्म प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। सभी महिलाएं इस योजना का लाभ जरूर उठाएं क्योंकि इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। और इस राशि को हर महीने 1000₹ की क़िस्त के रूप में महिलाओं के खाते में जमा किया जाता है।

महतारी वन्दन योजना लिस्ट हेतु पात्रता

जिन महिलाओं को भी महतारी वन्दन योजना का लाभ लेना है और इस योजना में अपना आवेदन जमा करना है। तो इसके लिए महिलाओं को पात्र होना जरूरी है, इसके लिए महिलाओं को छत्तीसगढ़ राज्य की निवासी होना चाहिए, एवं महिला विवाहित होना चाहिए, महिला की आयु 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदनकर्ता महिला के परिवार की सालाना आर्थिक इनकम 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होने चाहिए तभी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

महतारी वन्दन योजना पहली किस्त जारी

आप सभी को जानकारी के लिए बता दें की महतारी वंदन योजना की पहली किस्त की राशि सभी विवाहित महिलाओं के बैंक खाते में 10 मार्च 2024 को जमा कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की 70 लाख 128 16 भारती महिलाओं को उनके बैंक खाते में सीधे डीवीडी के माध्यम से 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर कर दिया गया है।  

इस राशि को लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा कर दिया गया है। इस योजना के तहत कुल 655 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि महिलाओं को पहली किस्त के रूप में दिया गया है।

महतारी वंदन योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य के जिन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन फॉर्म प्रस्तुत किया था उन्हें अब महिला बाल विकास द्वारा जारी सूची में अपना नाम चेक कर लेना चाहिए। इसके लिए लाभार्थी महिलाएं नीचे दिए गए चरणों का पालन कर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं –

  • महतारी वंदन योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद मेनू ऑप्शन पर किल्क करना होगा।
  • उसके पश्चात मेनू में अंतिम सूची पर क्लिक करना होगा जिससे एक नया पेज खुल जायेगा।
  • अब आपको अपने जिले का नाम, अपना क्षेत्र, ब्लॉक, परियोजना, अपने गांव का नाम, सेक्टर का नाम, आंगनबाड़ी केंद्र का नाम, भर लेना होगा।
  • उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा, अब आपके सामने योजना की लिस्ट खुल जाएगी।
  • अब आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर रख सकते हैं।

यदि आप भी छत्तीसगढ़ राज्य की विवाहित महिलाएं हैं और आप आर्थिक रूपसे कमजोर हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप भी इस योजना में फार्म जरूर भर लें। हमारे द्वारा बताया गया जानकारी महतारी वन्दन योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें कि जानकारी मिल चुकक होगा। ऐसे ही योजनाओं से संबंधित और जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग पर प्रतिदिन विजिट करते रहें, धन्यवाद…!

Disclaimer : हमारे द्वारा इस पोस्ट पर दिया गया जानकारी हम और हमारी टीम के माध्यम से आप लोगों तक पहूँचाया जाता है। हमारा उद्देश्य शिक्षा की जानकारी, सरकारी योजना, सरकारी नौकरी, डेली अपडेट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुँचाना है। ताकि आप तक जानकारी पहूँच सके, इससे जुड़ा कोई भी निर्णय आपका अंतिम निर्णय होगा। इसमें हम और हमारी टीम का कोई भी सदस्य जिम्मेदार नहीं होगा। धन्यवाद…!

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

2 thoughts on “Mahtari Vandan Yojana Beneficiary List 2024: महतारी वन्दन योजना की नई लिस्ट जारी, यहाँ से करें चेक”

Leave a Comment