मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 120 बोरी अवैध धान जब्त

On: December 31, 2024 9:19 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कोरिया जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण और कोचियागिरी पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जांच-पड़ताल का अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। बीते दिनों कोरिया जिले में धान के अवैध परिवहन और कोचिया के धान को सोसायटी में खपाने के मामले में कुल 120 बोरा धान जब्त किया गया।

पटना तहसीलदार प्रतीक जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने ग्राम डुमरिया स्थित अमन एग्रो राइस मिल से धान का अवैध परिवहन कर सूरजपुर ले जाते वक्त वाहन क्रमांक सीजी 15-सी.वाय. 2211 को पकड़ा जिसमें 70 बोरी धान भरा हुआ था। वाहन और चालक को थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। इसी तरह सोनहत धान खरीदी केंद्र में कृषक जोखन से 52 बोरी धान पकड़ा गया। कृषक कोचिया श्याम लाल यादव से 50 बोरी धान और दो बोरी पुराना धान लेकर खरीदी केन्द्र में समर्थन मूल्य पर बेचने पहुंचा था।

Khabar SachTak Desk

[KhabarSachTak.In] एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप एजुकेशन, बॉलीवुड, मनोरंजन, खेल-कूद, बिजनेस और लोकल न्यूज़ जैसे खबरों को पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment